featured

गर्लफ्रेंड के साथ बहन के घर गणपति दर्शन को पहुंचे सलमान..

SI News Today

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। अर्पिता के घर विराजे बप्पा के दर्शन करने बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। भगवान गणेश के दर्शन करने जहां सबसे पहले भाई सलमान खान पहुंचे। वहीं, हेलन, अरबाज खान, प्रियंका चोपड़ा, यूलिया वंतूर, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, करिश्मा कपूर, आशा पारेख सहित अन्य सेलेब्स भी पूजा में शामिल हुए।

प्रियंका जहां लाइट पिंक कलर के सूट में नजर आईं तो यूलिया रेड कलर के अनारकली सूट में गॉर्जियस दिख रहीं थीं। इसी तरह टीवी स्टार रागिनी खन्ना, शब्बीर अहलुवालिया, कांची सिंह, अनुप सोनी सहित अन्य भी पहुंचे।शादी के बाद पहला बड़ा फंक्शन है अर्पिता के घर…

अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी के बाद ये पहले बड़ा फंक्शन है। अर्पिता ने पर्सनली अपनी देखरेख में गणपति स्थापना की पूरी व्यवस्था की। हाल ही में अर्पिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘पिछले कई सालों से भाई के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही गणपति की स्थापना होती आ रही है। इस दौरान कई लोग घर पर बप्पा के दर्शन करने आते हैं।

दो दिन तक दिन-रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस वजह से मॉम और डैड को उनका स्पेस नहीं मिल पाता है। इसलिए इस बार सभी ने तय किया कि भगवान गणेश की स्थापना मेरे नए घर में होगी’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अबु धाबी से फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर पूरी फैमिली के साथ अर्पिता के घर गणेश उत्सव में शामिल होने आए हैं।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version