featured

पहले कुछ ऐसे दिखते थे ‘मुबारकां’ स्टार अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें अपलोड की है। ये तस्वीरें आजकल बॉलीवुड फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, जिन लोगों को यह नहीं पता था कि अर्जुन पहले काफी मोटे थे, उन्हें अर्जुन की इन तस्वीरों ने बहुत चौंकाया है। उन्होंने ऐसी ही एक तस्वीर फादर्स डे के मौके पर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह अपने पापा के साथ किसी इवेंट में दिख रहे हैं। अर्जुन के फैंस ने इस तस्वीर को खूब लाइक किया है और कई मजाकिया कमेंट्स किए हैं। बता दें कि अर्जुन अक्सर ही अपनी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड में ऐसा देखा गया है कि एक्टर्स या एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर करने से बचते हैं, जिनमें वे बहुत हैंडसम ना दिख रहे हों। लेकिन अर्जुन कपूर के बारे में शायद ऐसा नहीं कहा जा सकता है। मीडिया से बातचीत में अर्जुन ने बताया कि उन्हें यह तस्वीर शेयर करने में कोई लज्जा नहीं महसूस हुई। उन्होंने कहा, “यही मेरा बचपन रहा है। हां, मैं ऐसा ही था। इसमें कुछ छिपाने वाली बात नहीं है। मैं इसे सलाम करता हूं।”

बता दें कि फिलहाल अपनी अगली फिल्म मुबारकां के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म मुबारकां में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म मुबारकां का टीजर वीडियो मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। अनीज बज्मी निर्देशित यह ड्रामा कॉमेडी फिल्म दो जुड़वा भाईयों की कहानी है, जिनका किरदार अर्जुन कपूर निभाएंगे।

अर्जुन के इन जुड़वां भाईयों के किरदारों का नाम करण और चरण है। किस्मत के उलटफेर और अजीबोगरीब सीक्वेंस के चलते यह दोनों सगे भाई किस तरह कजिन ब्रदर बन जाते हैं यही फिल्म की कहानी है। इन दोनों भाईयों में से एक चंडीगढ़ में पला बड़ा है और दूसरा काफी वक्त तक लंदन में रहा है। सिर्फ शक्ल एक जैसी होने के अलवा वे दोनों एक दूसरे से इस हद तक अलग है जितना हो सकते हैं। तफरी तब शुरू होती है जब उनके परिवार उनकी शादी के लिए लड़की तलाशना शुरू करते हैं, इस बात से अंजान कि दोनों की पहले ही गर्लफ्रेंड है।

Leave a Reply

Exit mobile version