featured

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रखेंगी फिल्म बेवॉच की स्पेशल ​स्क्रीनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच को लेकर काफी एक्सा​इटिड हैं। भारत में उनकी यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली है। वहीं प्रियंका भारत लौटने के बाद अपने सभी बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगीं। प्रियंका चाहती हैं कि भारत में फिल्म के ​प्रीमियर से पहले उनके सभी दोस्त यह फिल्म देखें। वह उन सभी का रिस्पॉस जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में जब प्रियंका मुंबई आई थीं तब वह ​संजय लीला भंसाली से मिली थीं। उन्होंने ​प्रियंका से वादा किया था कि वह अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर बेवॉच जरूर देखेंगे।

प्रियंका के एक करीबी दोस्त ने का कहना है कि उन्होंने इंडिया में अपने दोस्तों को फिल्म में अडल्ट जोक्स के बारे में पहले ही वॉर्न कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों को यह भी बताया कि यह फिल्म सभी एज ग्रुप के लोगों के लिए नहीं हैं। भारत में वायकॉम 18 मोशन पिक्चर फिल्म बेवॉच को रिलीज करने काफी कुछ प्लान किया है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फिल्म के हिन्दी वर्जन के लिए प्रियंका ने एक स्पेशल सॉन्ग कम्पोज किया है।

गौरतलब है कि ये फिल्म प्रियंका की हॉलीवुड में पहली फिल्म है और इस फिल्म में उनके साथ रॉक ड्वेन जॉनसन और जैक इफरॉन भी हैं। फिल्म के निर्माताओं में से भी एक ड्वेन जॉनसन हैं। फिल्म के निर्देशक सेथ गार्डन हैं। इस फिल्म में प्रियंका काफी ग्लैरमस अवतार में दिखने वाली हैं। इससे पहले प्रियंका अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में भी नजर आईं थी। जिसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। क्वांटिको में प्रियंका एक एफबीआई एजेंट की भूमिका में नजर आईं थीं और फिल्म में प्रियंका अपने कुछ सीन्स की वजह से काफी चर्चा में रहीं थीं।

दूसरी तरफ भारतीय सेंसर बोर्ड प्रियंका की पहली हॉलीवु़ड फिल्म बेवाच के कुछ सीन्स को लेकर सोच में पड़ा है। बोर्ड को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि वह इस फिल्म को किस तरह से ग्रेड करे। सेंसर बोर्ड से जुड़े एक सूत्र के अनुसार सेंसर बोर्ड दुविधा में हैं कि इस फिल्म को किस तरह से ग्रेड किया जाए।

Leave a Reply

Exit mobile version