featured

प्रियंका चोपड़ा को फैशन डिजाइनर ने तोहफे में दिया 13 लाख रुपए का कोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस कमाल का है और यह बात आम तौर पर सोशल मीडिया पर आने वाली उनकी तस्वीरों से बखूबी साबित होती है। जाहिर तौर पर प्रियंका फैशन की शौकीन हैं और उनके फैन्स भी इस बात को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर पीटर डुडास ने प्रियंका को 12 लाख 91 हजार रुपए का एक डिजाइनर कोट गिफ्ट किया। खास बात यह कि यह कोट 100% लोमड़ी के फर से बनाया गया था। असल में प्रियंका अपनी दोस्त क्रिस्टीना के साथ शॉपिंग करने निकली थीं, जहां उन्होंने पीटर के 2018 के रिसॉर्ट कलेक्शन से कुछ ड्रेसेज देखीं और उनमें से कुछ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तकरीबन 13 लाख की इस ड्रेस की तस्वीर को A Fashionista’s Diary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया गया है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आई थीं। इसके अलावा वह वर्तमान में अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको की तीसरी कड़ी की शूटिंग कर रही हैं। मालूम हो कि प्रियंका इस शो की पहली और दूसरी सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। प्रियंका शो में एलेन पेरिश नाम की एजेंट की भूमिका निभाती हैं। भारतीय सिनेमा की बात करें तो प्रकाश झा निर्देशित फिल्म जय गंगाजल के बाद से प्रियंका ने किसी भी हिंदी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। हालांकि वह कई तरह की क्षेत्रीय फिल्मों में प्रोडक्शन जरूर कर रही हैं। उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म काय रे रास्कला का प्रोडक्शन किया है। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। राजा और गुड्डू इस मराठी फिल्म के ​लीड कैरस्टर्स हैं। काय रे रास्कला एक कॉमेडी फिल्म है जिसे आई गिरीधरन स्वामी डायरेक्टर करने वाले हैं। वह पहली बार फिल्म का निर्देशन करेंगे।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके अगले वेंचर स्क्रिप्ट रखी हुई है। गौरतलब है पिछले दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में रहीं। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ली गई एक तस्वीर में प्रियंका की ड्रेस को लेकर काफी सवाल उठे। वहीं पीएम के साथ प्रियंका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया में कई शेयर भी मिले। इसके साथ ही लोगों ने उनकी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल भी किया।

Leave a Reply

Exit mobile version