featured

‘बिकिनी अवतार’ में कमाल दिखती हैं मलाइका अरोड़ा खान

बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी स्टनिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में जब भी फिट मॉम का जिक्र होता है उस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल रहता है। मलाइका कुछ भी पहनती हैं तो वो स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। हम आपको मलाइका की ऐसी खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसमें वह ‘बिकनी अवतार’ में नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा खान ऐसे ही हर वक्त फिट नहीं रहती हैं। अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए वह काफी मेहनत करती हैं। इसके चलते वह जिम जाती हैं एक्सरसाइज करती हैं। हेल्दी खाना खाती हैं। मलाइका फिट रहने के लिए सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीती हैं। गुनगुना पानी पीने से टमी बाहर नहीं निकलता। इस दौरान गुनगुना पानी फैट घटाने में भी मदद करता है।

इसके अलावा वह लाइम जूस और उसमें शहद मिलाकर भी पीती हैं। बालों और स्किन के लिए वह विटामिन लेती हैं। इसके लिए वह विटामिन वाली चीजें खाती हैं। ट्रेवेलिंग के दौरान भी वह हमेशा खास चीजें अपने पास रखती हैं।

वहीं मलाइका को खाने में अंडा भुर्जी बहुत पसंद है। वह अंडा भुर्जी रात को खाना पसंद करती हैं। मलाइका हार्ड ड्रिंक नहीं पीतीं। छुट्टियां बिताने जब वह बाहर जाती हैं तो इंजॉय करने के लिए भी वह हार्ड ड्रिंक नहीं लेतीं। वहीं वह मीठे से भी दूर रहती हैं। वीकडेज में मलाइका 10.00 से 10.30 के बीच में सो जाती हैं। यह उनका 5 दिनों का शेड्यूल होता है। वहीं वीकेंड में वह मस्ती करती हैं, बच्चों के साथ टाइम स्पेंट करती हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version