featured

मेहंदी ने बदला अपना रंग अब हुई वाइट

सदियों से ट्रेंड रहा है मेहंदी लगाने का। तीज हो या करवा चौथ, हर अकेजन पर महिलाएं मेहंदी को उसके नैचरल कलर के साथ लगाती आई हैं। …और अब तो बिना किसी स्पेशल-डे के मेंहदी लगाने का ट्रेंड है। इसे शुभ भी माना जाता रहा है। लेकिन अब मेंहदी तीज-त्योहार से निकलकर फैशन हिस्सा बन गई है और इसमें वरायटी भी आ गई है। मेंहदी अपने ट्रेडिशनल कलर से हटकर वाइट कलर में भी उपलब्ध है। वाइट मेहंदी के पॉप्युलर होने की खास वजह यह है कि इसे केवल हाथों पर ही नहीं, बल्कि बॉडी के कई पार्ट पर लगाने का ट्रेंड है। जानते हैं इस मेहंदी के बारे में…

अरेबिक, पंजाबी और वेस्टर्न
इसे आप कई डिजाइंस में लगा सकती हैं। अरेबिक, सिंपल, पंजाबी और वेस्टर्न वगैरह। खास बात ये कि हर डिजाइंस में यह आसानी से लग जाती है। कई महिलाएं तो इसे कपड़ों की डिजाइन से मैच करते हुए भी लगाती हैं। अरेबिक से लेकर राजस्थानी डिज़ाइन्स में वाइट मेहंदी ने जगह बना ली है।

हाथ ही नहीं बैक, नेक और आर्म्स पर भी
इसे कपड़ों की डिजाइन से मैच करते हुए भी नेक या बैक पर भी लगा सकती हैं। यह दिखने में सोबर लगती है और हर ड्रेस के साथ अट्रैक्टिव नजर आती है।

सजाएं शाइनिंग स्टोन से
अगर आप किसी फंक्शन के लिए इसे लगवा रही हैं, तो नाइट में शाइनिंग देने के लिए इसमें शाइनिंग स्टोन भी लगवा सकती है।

टिकी रहती है 3 से 10 दिन तक
अगर आपको पसंद है एक्सपेरिमेंट करना, तो वाइट मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। यह मेहंदी 3 से 10 दिन तक हाथ पर टिकी रहती है। अगर आप इसे लंबे समय तक नहीं रखना चाहती, तो यह आसानी से साफ भी हो जाती है।

शीक ट्रेंड
अगर आपको मेहंदी ज़्यादा पसंद नहीं है तो सिंपल लेकिन शीक व्हाइट मेहंदी डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं। ये काफी सारी डिज़ाइन्स में है।

नोट: अगर आप भी व्हाइट हिना को लगना चाहती है, तो पहले इस अपने हाथ की स्किन पर थोड़ी देर लगाएं। अगर कुछ देर बाद त्वचा में खुजली या दानें दिखें तो आप इसे इस्तेमाल न करें।

Leave a Reply

Exit mobile version