featured

राम रहीम के चक्कर में मीका सिंह पर भड़क गईं बॉलीवुड सिंगर..

राम रहीम के चक्कर में बॉलीवुड के दो दिग्गज सिंगर आपस में उलझ गए हैं। दरअसल शुक्रवार 25 अगस्त को पंचकुला की विशेष सीबीआई कोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार का दोषी करार दिया गया। दोशी करार दिये जाने के बाद राम रहीम के समर्थकों ने पंजाब और हरियाणा में जमकर बवाल काटा। डेरा समर्थकों द्वारा की गई इस हिंसा में 38 लोगं की मौत हो गई वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल भी हुए।

डेरा समर्थकों के इस कृत्य पर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। ऐसे में सिंगर मीका सिंह भी अपने एक ट्वीट के चलते लोगों के गुस्से की शिकार हो गए। दरअसल कोर्ट का फैसला आने से पहले मीका सिंह ने ट्वीट कर राम रहीम को शुभकामनाएं दी थीं। मीका ने लिखा था, ‘मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कोर्ट सही निर्णय लेगा। सबसे अच्छी बात ये हैं कि वो समय पर कोर्ट पहुंच गए थे।’

राम रहीम के बलात्कारी साबित होने के बाद लोगों का गुस्सा मीका सिंह पर फूट पड़ा और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। अब बॉलीवुड की ही एक और सिंगर सोना महापात्रा ने भी मीका सिंह को उनके ट्वीट के लिये निशाना बनाया है। सोना महापात्रा ने मीका सिंह को लिखा है कि पता नहीं किस-किस तरह के लोग आपके दोस्त हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version