featured

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वर्क आउट वीडियो

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई वीडियो अपलोड की है। इसमें सनी एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। उनके फैंस यह देखकर हैरान कि सनी कई मुश्किल एक्सरसाइज भी इतनी आसानी से आखिर कैसे कर लेती हैं। वीडियो में सनी लियोनी का साथ उनकी हेयर स्टाइलिस्ट रजनी राजपक्षे दे रही हैं। यह एक्सरसाइज थोड़ी मुश्किल है लेकिन सनी और रजनी इसे काफी सरलता से कर ले रही हैं। यह एक्सरसाइज पेट, जांघ और आर्म्स के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है।

बताया जाता है कि सनी ने इसे फिटनेस व लाइफ स्टाइल कोच जिलियन माइकल्स के मार्गदर्शन में सीखी है। इस एक्सरसाइज में सनी और रजनी सबसे पहले अपने दोनो हाथों पर अपने शरीर का पूरा वजन छोड़ती हैं। इसके बाद एक पैर के पंजे पर खड़े होकर दूसरी टांग को ऊपर की ओर ले जाती हैं। बाद में वे दोनों पुश अप करती हुई भी नजर आ रही हैं।

मीडिया में पिछले दिनों छपी कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी लियोनी खुद को फिट रखने के लिए रोज दिन में 30-40 मिनट तक कार्डियो करती हैं। सनी अपनी डाइट चार्ट का भी बहुत ध्यान रखती है और वह हॉट योगा की बहुत प्रशसंक हैं। बता दें कि इसी साल की शुरूआत में सनी की वर्कआउट को लेकर ‘सुपर हॉट सनी मॉर्निंग’ नाम से वीडियो भी आई थी। इस वीडियो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

सनी लोयोनी के बारे में कहा जाता है कि वह हाल ही में वेजिटेरियन हुई हैं। उन्होंने वेजिटेरियन होने के बाद से अपनी हेल्थ में आए बदलावों के बारे में भी बात की। सनी ने कहा, “मैंने ऐसा नोटिस किया है कि वेजिटेरियन होने के बाद मैं ज्यादा ऊर्जावान महसूस करती हूं। मैं आजकल बहुत सारी सब्जियां खा रही हूं। इससे मुझे बहुत अमेजिंग फील हो रहा है।”

बताया जाता है कि सनी लियोनी जानवरों से बहुत प्रेम करती हैं। उन्हें जानवरों की देखभाल करना अच्छा लगता है। सनी ने अपने घर पर दो कुत्ते पाल रखे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों कुत्ते सनी खरीद कर नहीं लाईं थीं। वे इनमें से एक कुत्ता, डॉग पार्क से व दूसरा डॉग शेल्टर से लाई हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version