featured

सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई पर कपिल शर्मा ने कहा- हम अच्छे काम के लिए हर जगह लड़ते हैं

कपिल शर्मा ने हाल ही में आई खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने बताया था कि कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा अपने द कपिल शर्मा शो के को-स्टार सुनील ग्रोवर पर बिना किसी उकसावे के आक्रामक हो गए। कपिल जोर जोर से चिल्ला कर सुनील ग्रोवर को गाली दे रहे थे। लेकिन सुनील ग्रोवर चुप रहे। शर्मा  ने इन खबरों को एक तरह से कंफर्म करते हुए कहा है कि हम अच्छे काम के लिए लड़ते हैं। यह घटना ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में घटी। दोनों शो की कास्ट के साथ सफर कर रहे थे।

लड़ाई पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कपिल ने अपने मस्तमौला अंदाज में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में कहा कि मुझे याद नहीं। दरअसल हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है। हर जगह लड़ाई होती है। यह एक हेल्दी लड़ाई है। हम काम के लिए लड़ते हैं। हम अच्छे काम के लिए लड़ते हैं। वहीं शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनी ग्रोवर ने इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सुनील ने द कपिल शर्मा शो छोड़ने का निर्णय ले लिया है। टीम को कल अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग करनी है। ऐसे में देखना होगा कि सुनील कास्ट को ज्वाइन करते हैं या नहीं।

वैसे कपिल और सुनील स्क्रिन पर एक बेहतरीन टीम बनाते हैं। लेकिन दोनों निजी तौर पर एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंडियन टेलिविजन के दो मशहूर कॉमेडियन के बीच मुकाबला है। सबसे पहले इन अफवाहों को उस समय बल मिला था जब 2013 में सुनील ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को छोड़ दिया था और वो अपना खुद का शो लेकर आए थे।

हालांकि कुछ ही महीनों बाद वो शो पर वापस लौट आए थे। साल की शुरुआत में ऐसी खबरें थी कि कपिल ने सुनील की फिल्म कॉफी विद डी को अपने शो में प्रमोट करने से मना कर दिया था। हालांकि सुनील ने बाद में इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। हालिया घटना एक बार फिर से दोनों के रिश्तों पर लोगों का ध्यान ले गई है।

Leave a Reply

Exit mobile version