2012 में बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी की निन दुसांज से सगाई हुई थी। जून 2014 में दोनों ने दोनों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करा लिया। आफताब की पत्नी निन लंदन के पंजाबी परिवार से हैं और हॉन्गकॉन्ग में काम करती थीं। दोनों की शादी बहुत सामान्य ढंग से हुई और कार्यक्रम में दोनों के परिवार के कुछ लोग ही शरीक हुए। अब आफताब और निन ने दोबारा शादी की है लेकिन इस बार इसे एक भव्य कार्यक्रम के तौर पर आयोजित किया गया। जो लोग निन के बारे में बहुत कम जानते हैं उन्हें बता दें कि वह कबीर बेदी की साली हैं। आफताब और निन की इस री-मैरिज श्रीलंका में हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं।
कुछ तस्वीरें जहां खुद आफताब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं वहीं बाकी तस्वीरें उनके फैन पेज या अन्य अकाउंट्स से सोशल मीडिया पर आ गए हैं। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य और उनके करीबी दोस्त शरीक हुए और इस रॉयल री-मैरिज इवेंट को दो दिन में पूर्ण किया गया। दो दिनों के इस कार्यक्रम में मेहंदी, पार्टी और बाकी रिवाजें शामिल थीं। आफताब की शादी की कुछ तस्वीरें तुशार कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। जानकारी के मुताबिक शादी और बाकी के रीति-रिवाजों को पूरा कराने के लिए पंडित मुंबई से ही ले जाया गया था। आफताब इस शादी में हाथी पर सवार होकर पहुंचे और निन को पारंपरिक पुराने अंदाज में डोली में ले जाया गया।
शादी के कार्यक्रम के बाद यह जोड़ा श्रीलंका के बुधिस्ट साधुओं के पास आशीर्वाद के लिए भी गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा हाल ही में छुट्टियां मनाने श्रीलंका आया हुआ था जिसके बाद इन्हें यह जगह इतनी ज्यादा पसंद आई कि दोनों ने यहीं पर अपना रीमैरिज इेवेंट आयोजित कराने का फैसला लिया।