featured

1500 फिल्में करने वाली इस एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में दी हैं 5000 स्टेज परफॉर्मेंस

SI News Today

भारतीय सिनेमा में एक से एक काबिल कलाकार हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने करियर में 250 से 300 फिल्में की होंगी। लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में एक कलाकार ऐसी भी रही हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में 1000 से ऊपर फिल्में की हैं। जी हां, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री गोपीशांता ने अपने जीवन में 1500 फिल्में कीं, वहीं उन्होंने 5000 से ज्यादा स्टेज परफॉर्मेंस किए। इसके चलते गोपीशांता मनोरमा दक्षिण भारत में घर-घर में पहचानी जाती हैं। मनोरमा एक स्ट्रीट आर्टिस्ट से लेकर एक बेहतरीन ऐक्ट्रेस थीं।

उनके लाजवाब काम के चलते साउथ में उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला। मनोरमा ने दर्शकों को दक्षिण फिल्मों में हंसाने का काम किया। उन्हें इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने में करीब 50 साल लग गए। बता दें, गोपीशांता मनोरमा ने अपनी पूरी जिंदगी में करीब 1500 फिल्में की हैं। इसी के साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी शामिल किया गया।

गोपीशांता मनोरमा का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर जिले में साल 1937 में हुआ। वहीं उनके फैंस उन्हें ‘आची’ कह कर भी पुकारते थे। मनोरमा एक स्ट्रीट सिंगर थीं। इस दौरान उन्होंने रंगमच कर्मियों के लिए भी गाना गाया। ‘मनोरमा’ नाम उन्हें ऐसे ही एक शो से मिला। इसके बाद उन्होंने अभिनय करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद वह एस एस राजेंद्रन के नाटक मंद्रम से जुड़ीं। इस दौरान वह गीतकार कन्नदासन से मिलीं।

कन्नदासन ने उन्होंने साल 1958 में तमिल फिल्म ‘मलयित्ता मंगै’ में काम करने का मौका दिया। पहले तो मनोरमा को एक कॉमेडियन के तौर पर काम करने में झिझक महसूस हुई, लेकिन बाद में उनका मन इस काम में लग गया। साल 1963 में उन्होंने फिल्म ‘कुंजुम कुमारी’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम किया। वहीं वह साल 1974 में हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडी एक्टर महमूद के साथ स्क्रीन पर नजर आईं। उन्होंने महमूद के साथ फिल्म ‘कुंवारा बाप’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने खुद ही डबिंग भी की। मनोरमा को साल 2002 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version