featured

दिनेश कार्तिक की पत्‍नी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

दीपिका भारत की एक जानी-मानी स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। वह भारत के लिए अब तक कई सारे मेडल्स जीत चुकी हैं और उनका यह सफर अभी जारी है। इसके अलावा दीपिका अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि दिनेश कार्तिक की पत्‍नी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। दीपिका को फोटोशूट कराने का भी काफी शौक है। और वह अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं। दीपिका और दिनेश के फैंस इन तस्वीरों को भारी तादात में लाइक और शेयर करते हैं। इसके साथ ही फैंस को इनकी नई-नई तस्वीरों का हमेशा इंतजार रहता है। वहीं, निदाहास ट्रॉफी में अपने छक्के से भारत को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। आइए देखते हैं दिनेश और उनकी पत्नी दीपिका की कुछ तस्वीरें।

दीपिका पल्लीकल का जन्म 21 सितंबर 1991 को चेन्नई में हुआ। दीपिका एक मलयाली परिवार से आती हैं। दीपिका ने साल 2006 से एक प्रोफेनल के रूप में स्क्वॉश खेलना शुरू किया है। दीपिका अपने खेल के अलावा लुक्स को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में आती रहती हैं। दीपिका की खूबसूरती के बारे में कहा जाता है कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह लगती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दीपिका सोशल साइट्स पर कई बोल्ड तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं। कहा जाता है कि दीपिका का साथ पाने के बाद दिनेश कार्तिक के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आए दिनेश और दीपिका की शादी साल 2015 में हुई। इन दिनों दिनेश और दीपिका दोनों ही अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब शेयर की जाती हैं।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version