featured

रणबीर की इस टी-शर्ट की कीमत से आप घूमकर आ सकते हैं विदेश….

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर हाल ही में एयरपोर्ट पर व्हाइट शर्ट और फेडेड जींस में नजर आए थे। क्या आप जानते है रणबीर ने जो ट्रेवल टाइम के लिए टी-शर्ट पहनी थी उसकी कीमत क्या है। रणबीर की इस प्लेन टी-शर्ट की जितनी कीमत है उतने में आप विदेश घूम कर आ सकते हैं। जी हां, स्टाइलिश रणबीर कपूर आइकॉनिक डिजाइनर एलेसेंड्रो माइकल की डिजाइन की हुई व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। इस ट-शर्ट की कीमत इतनी है कि मुंबई से बैंकॉक का एक ट्रिप कंप्लीट किया जा सकता है। रणबीर की पहनी हुई इस व्हाइट टी-शर्ट की कीमत 30,000 रुपए है।

वहीं मुंबई से बैंकॉक जाने के लिए मात्र 8 हजार से लेकर 9 हजार रुपए तक का खर्चा आता है। वहीं अगर बात रणबीर के जूतों की करें तो उनका प्राइज जान करआप हैरान ही रह जाएंगे। रणबीर के नाइक के जूते करीब 1.14 लाख रुपए के हैं। बता दें, जल्द ही रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। काफी इंतजार के बाद फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फॉक्स स्टार हिंदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की गई है कि फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विधु विनोद चोपड़ा के प्रोडक्शन और राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टाइटल हालांकि अब तक उजागर नहीं किया गया है। फिल्म में रणवीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के लिए संजय दत्त की जवानी से लेकर अब तक के सभी किरदार निभाए हैं। संजय जैसा लुक लेने के लिए रणवीर ने खुद को काफी हद तक ट्रांसफॉर्म किया है।

Leave a Reply

Exit mobile version