स्टार किड्स हमेशा अपने फैशन सेंस, आउटिंग और डिजायनर कपड़ों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और सुहाना खान ऐसे ही किड्स हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब इंटरनेट पर एक ऐसी ही स्टार किड की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह हैं पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन आलिया फर्नीचरवाला। जिनकी खूबसूरती ने फैंस को हैरान कर दिया है।
आलिया वैसे तो मीडिया से दूर ही रहती हैं और ना के बराबर किसी बॉलीवुड पार्टी में दिखती हैं लेकिन अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वो कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आलिया नियमित तौर पर फैंस के साथ अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने एक फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो किसी बॉलीवुड दिवा से कम नहीं लग रही हैं।
पूजा बेदी ने साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। इसके बाद 28 नवंबर 1997 को मुंबई में आलिया का जन्म हुआ था। पूजा और फरहान की शादी सफल नहीं हुई और दोनों 2003 में अलग हो गए थे। आलिया खूबसूरत होने के साथ ही पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं। इस समय वो ऑक्सफोर्ड से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें हॉकी, फुटबॉल और स्वीमिंग का शौक है।
आलिया ने साल 2011 में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था। शो में वो अपनी मां के साथ कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं। पूजा बेदी की बात करें तो वे कंटेस्टेंट के तौर पर 2012 में बिग बॉस के सीजन 5 का हिस्सा बनी थीं। इस समय वो लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन उनकी बेटी आलिया सुर्खियों में बनी रहती हैं।