featured

प्रियंका चोपड़ा को दीपिका पादुकोण से ज्यादा मिलती है फीस, जानिए रिपोर्ट…

इस समय बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के सीजन 3 की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं उनके भारतीय फैन उन्हें जल्द ही किसी बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि वो नियमित तौर पर अपनी जिंदगी और काम से जुड़े हुए अपडेट्स लोगों को देती रहती हैं। जिससे उनके फैंस खुश रहते हैं। उनके इतने बड़े फैन बेस और उनकी हाई डिमांड को देखते हुए एक अवॉर्ड शो उन्हें 30 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 12 करोड़ रुपए देने को राजी हो गया था।

कुछ महीनों पहले एक अवॉर्ड शो में उन्हें परफॉर्म करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वो खुद को मिल रहे पैसे से खुश नहीं थीं। वो अब इंटरनेशनल स्टार हैं इसी वजह से उन्हें उसी मुताबिक पैसा मिलना चाहिए। उन्हें उम्मीद थी कि बॉलीवुड के टॉप हिरो के अनुसार ही उन्हें राशि ऑफर की जाएगी। वहीं अगर दीपिका पादुकोण की बात करें जो ट्रिपल एक्स के जरिए हॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन उन्हें पूरी फिल्म के लिए केवल 8 करोड़ रुपए मिलते हैं।

दीपिका ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेज को पूरी फिल्म के लिए भी 12 करोड़ रुपए नहीं मिलते जितने की प्रियंका को केवल आधे घंटे की परफॉर्मेंस के लिए ऑफर किए गए थे। इसके बाद भी उन्होंने इसे ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें सलमान और शाहरुख के बराबर की राशि चाहिए थी।

हाल ही में प्रियंका की टीम ने उनका एक वीडिया शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस अपने को-स्टार रोशेल टॉवे के साथ गाड़ी में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में उस वक्त ट्विस्ट आता है जब गाड़ी के दरवाजे से लटक रहीं प्रियंका अचानक से नीचे गिर जाती हैं और उसी बीच उनके हंसने की आवाज आती है और देखने वाले कंफ्यूज हो जाते हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version