featured

पीठ का फैट कम करने के लिए रोज करें ये 6 आसान एक्सरसाइज, फैट होगा कम…

पीठ पर फैट को कम करना सबसे कठिन चुनौती होती है। अगर आपके पेट पर फैट जमा हो जाए तो यह उतना शर्मिंदगी का कारण नहीं होता है जितना कि पीठ पर फैट की इकट्ठा होना। इससे आपको तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। आपकी फिटनेस, पर्सनैलिटी और सेहत को प्रभावित करने वाली इस समस्या को सुलझाने में कुछ एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं।

कार्डियों एक्सरसाइज – कार्डियो एक्सरसाइड फैट कम करने का सबसे बेहतर उपाय होता है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह एक वरदान की तरह होता है। अगर आपको पीठ के फैट को कम करना है तो इसके लिए आपको पीठ वाले कार्डियो एक्सरसाइज करना चाहिए। इसमें रोइंग (नौकायन), बॉक्सिंग और स्विमिंग शामिल हैं।

पुश-अप्स – ये एक्सरसाइज फैट कम करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं और फिर पैर सीधे कर हाथों और पंजों पर पूरे शरीर का भार ले लें। अब कुहनी को मोड़ें और सीने को फर्श के पास लाएं। फिर हाथों के दम पर वापस लौट जाएं। ऐसा कम से कम 10 बार तो जरूर करें।

पुल-अप्स – इसे करने के लिए पुल-अप रॉड को हथेलियों को बाहर की तरफ रख कर पकड़ें। उसके बाद हथेलियों और कंधों के बल पर शरीर को ऊपर की तरफ खींचें। इसे करना थोड़ा मुश्किल होता है।

स्ट्रेट आर्म प्लैंक्स – मसल्स को मजबूत करने में यह एक्सरसाइड बहुत फायदेमंद है। यह शरीर से फैट बर्न करने में मदद करता है तथा बॉडी को सही शेप में रखता है।

रस्सी कूदना – रस्सी कूदना फिट शरीर के लिए बेहतरीन व्यायाम है। हर रोज रस्सी कूदना शरीर से अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करता है। कंधे और पीठ के लिए खासतौर पर यह एक्सरसाइज लाभदायक है।

ब्रिज एक्सरसाइज – इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। उसके बाद अपनी कमर और हिप्स को ऊपर उठाएं। यह एक्सरसाइज पीठ के फैट को कम कर उसे फिट रखने में मदद करता है।

Leave a Reply

Exit mobile version