आस्था एक ऐसा शब्द है जिसमें सिर्फ आम व्यक्ति ही नहीं हर बड़ी हस्ती भी विश्वास करती है। बॉलीवुड के सितारों के कई खबरे हमने सुनी है कि वो अपनी फिल्म से पहले इस मंदिर गए और अच्छी कमाई के लिए दुआ मांगी। वहीं किसी सितारे के ब्रेसलेट की बात होती या गाड़ी के नंबर को लेकर वो चर्चा में आ जाता है। आज हम बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिनका आस्था में विश्वास है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने लिए 555 को लकी पाया है, इसी के कारण उनकी गाड़ी का नंबर भी 555 ही है। शाहरुख की बॉलीवुड फिल्म चैन्नई एक्सप्रेस में भी उनका मोटरबाइक का नंबर भी यही था। शायद यही चैन्नई एक्सप्रेस की हिट का कारण था।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मानते हैं कि फिल्म की रिलीज के समय उनका भारत में रहना उनकी फिल्मों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन अक्षय अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले विदेश चले जाते हैं। वहीं सलमान खान के नीले रत्न वाले ब्रेसलेट के बारे में हर कोई जानता है। उन्हें ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने तोहफे में दिया था। सलमान खान इसे अपना लकी चार्म मानते हैं और वो इसे अपने से अलग कभी नहीं करते हैं। कैटरीन कैफ अजमेर शरीफ की दरगाह में विश्वास रखती हैं, इसी कारण से अपनी कई फिल्मों की रिलीज से पहले वो अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दुआ मांगने के लिए जाती हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवान गणेश में विश्वास करती हैं। इसी कारण से वो अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर में प्रार्थना करने जाती हैं। दीपिका ने अब तक कई हिट फिल्में की हैं, माना जाता है कि सिद्धी विनायक जाना उनका लकी चार्म है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के यदि आप फेन हैं तो आपने जरुर उनके सीधे पैर के एंकल में काला धागा देखा होगा। इसके पीछे रणवीर के बचपन से जुड़ी कहानी है, एक बार रणवीर बीमार हो गए थे तो उनकी मां ने उन्हें ये धागा पहनाया था जिससे उन की तबीयत ठीक हो जाए। रणवीर ने इस धागे को कभी नहीं उतारा।