featuredदेश

आज से लागू हो रहे दो और नए नियम,पांच शहरों में रोज बदलेंगे पेट्रोल के दाम,

1 मई यानी सोमवार से देश में तीन नए नियम लागू हो रहे हैं। पहला देश के पांच शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बदलेंगे। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सामना बेहतर तरीके से करने के लिए यह कदम उठाया गया है। ये शहर हैं-पुदुचेरी, विजाग, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़। इंडियन अॉयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के देश भर में करीब 95 प्रतिशत पेट्रोल पंप हैं। कंपनियां 5 शहरों में पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करेंगी और फिर इसे देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।
अब तक यह होता है: मौजूदा समय में हर 15 दिन में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बदलाव होता है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत रोजाना तेल की कीमतें बदल सकती हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने यह योजना बनाई है कि भारत में भी कई अन्य विकसित देशों की तरह डीजल पेट्रोल की कीमतों की रोजाना समीक्षा की जाए, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऊपर बताए गए पांच शहरों में लागू किया जाएगा।
पेट्रोल और डीजल की रोजाना समीक्षा से यह फायदा होगा कि तेल की कीमतों में अचानक अधिक गिरावट या अधिक बढ़ोत्तरी नहीं होगी। इससे ग्राहकों को यह फायदा होगा कि उन्हें तेल की कीमतों को लेकर अचानक झटका नहीं लगेगा। दरअसल, रोजाना कीमत बदलने पर थोड़े-थोड़े बदलाव होते रहेंगे। इससे एक साथ महंगाई आने का खतरा भी कम हो सकता है।
दूसरा नियम है कि घर खरीददारों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया रियल एस्टेट रेग्युलेटरी एक्ट यानी RERA भी आज से लागू हो गया। देश के हरक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को अपनी रेगुलेटरी अथॉरिटी बनानी होगी जो कानून के मुताबिक नियम-कानून बनाएगी। साल 2016 में संसद में पास हुए रियल एस्टेट (नियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की सभी 92 धाराएं आज से प्रभावी हो रही हैं। लेकिन अब तक 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में रेरा को नोटिफाई किया है, जिसमें यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। तीसरा है कि महिलाएं और बच्चे साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के इलाके के किसी भी रेस्तरां या होटल में वॉशरूम इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version