featuredदेश

गौरक्षा के नाम पर इस शख्स ने किया ऐसा काम, अब लोग कर रहे सलाम

गाय के नाम पर देश भर से आ रही हिंसा की खबरों के बीच एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देखकर आप यकीनन खुश होंगे। ये वीडियो गौभक्ति का ही है। लेकिन इस गौभक्त की गौभक्ति का जरिया हिंसा और मारपीट का नहीं है। इस शख्स ने बड़े प्यार से दो गायों की गौभक्ति की। और इस भक्ति पर किसी को आपत्ति भी नहीं है बल्कि इस शख्स को सलाम करने का मन कर रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स गायों को गोलगप्पा खिला रहा है। और दो गायें बड़े प्यार से गोलगप्पे हजम कर रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो पिछले साल का ही है, लेकिन कहां का है ये पता नहीं चल पाया है।

गोलगप्पे का तीखा और खट्टा स्वाद यूं तो सभी को लुभाता है, लेकिन लड़कियां इसकी कुछ ज्यादा ही दीवानी होती हैं। लेकिन गोलगप्पे के फैन्स की लिस्ट में अब इन गायों का भी नाम आ गया है। वीडियो देखकर लगता है कि ये गायें सड़क के किनारे टहल रही थीं, और एक शख्स को गोलगप्पा खाता देखकर यहां पहुंच गईं। इस शख्स ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए गायों को गोलगप्पा खिलाना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Exit mobile version