featuredदेश

दूसरे दौर की वार्ता के बाद किसानों ने खत्म की हड़ताल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और किसानों के बीच एक और दौर की वार्ता राहत की खबर लेकर आई है। सीएम से मीटिंग के बाद किसानों ने आज (2 जून, 2017) सुबह हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग में मुख्यमंत्री ने किसानों की 70 फीसदी मांगें स्वीकार कर ली है। साथ ही धरना प्रदर्शन करने वाले किसानों को आश्वसान दिया है कि उनकी मांगों को लिए एक कमिटी का गठन किया जाएगा। मीटिंग में मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वसन दिया की 31 अक्टूबर तक छोटे किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने बिजली के बकाया बिल पर ब्याज माफ करने की भी बात कही।

साथ ही देवेंद्र फडणवीस सरकार ने किसानों को आश्वसन दिया कि हड़ताल के दौरान किसानों के ऊपर दंगे फैलाने के आरोपों को वापस लिय जाएगा। खबरों के अनुसार राज्य सरकार 20 जून को दूध की कीमतें बढ़ाने के लिए निर्णय लेगी। वहीं किसान आंदोलन के दौरान जिस किसान की मौत हुई है, उसकी सरकार आर्थिक मदद करेगी। आपको बता दें कि कर्ज माफी और फसलों के उचित समर्थन मूल्य को लेकर राज्य भर के किसान दो दिन से आंदोलन पर थे। उनके आंदोलन की वजह से दूध और सब्जी की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा था।

किसानों के आंदोलन की वजह से मुंबई की थोक मंडी में एक किलो आलू की कीमत 12 रुपए से बढ़कर 15 रुपए और एक किलो प्याज की कीमत 10 रुपए से बढ़कर 14 रुपए हो गई थी। भिंडी के दाम दोगुने हो गए थे। साथ ही बैंगन के दाम भी 40 रुपए से बढ़कर 100 रुपए हो गए थे। किसानों के आंदोलन की वजह से महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था, लेकिन अब आंदोलन खत्म होने से आम लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Exit mobile version