featuredदेश

वारदातों से कानून-व्‍यवस्‍था पर उठ रहे सवाल ,नीतीश राज में अपराधी बेलगाम

SI News Today

भागलपुर डिवीजन के बांका में एक साथ कई वारदातें हुई। यहां सुशासन बाबू के राज में अपराधी बेलगाम हैं। ताजा वाकया आम के एक बगीचे की रखवाली कर रहे चार जनों को हथियारबंद बदमाशों ने जमकर पिटाई की और एक को गोली मार जख्मी कर फरार हो गए। यह वाकया शुक्रवार आधी रात का है। इधर, शनिवार दिनदहाड़े एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से झपटमार बाइक सवारों ने डेढ़ लाख रूपए से भरी बैग लेकर चंपत हो गए। वह बैंक से रुपयों की निकासी कर अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी।

शनिवार को ही रजौन थाना के महगामा गांव के एक पंप हाउस की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग केश्वरी सिंह (60) की बदमाशों ने तेज हथियार से हत्या कर दी। यह पंप हाउस गांव के ही निरंजन सिंह का है। इस बाबत मृतक की पत्नी के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। जिसके मुताबिक हत्या का पता शनिवार दिन में उसकी लाश देखने पर चला। जिसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। लाश को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि रुपयों के लूट की यह घटना बांका थाना से कुछ दूरी की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बांका जिले के शंभुगंज ब्लाक के मझगांव स्वास्थ्य उपकेंद्र में पोस्टेड एएनएम कुसुमलता सिंहा बांका स्टेट बैंक की शाखा से डेढ़ लाख रूपए की निकासी कर अपने पति मनोज सिंहा के साथ जा रही थी। कुछ ही दूरी तय करने के बाद एक बाइक पर सवार दो जने तेजी से आए और बेग को जबरन झपट्टामार छीन लिया और बाइक को पैर से ध्क्का मार गिरा फरार हो गए। बाद में शोर मचाने पर जख्मी महिला स्वास्थ्य कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस पहुंच तहकीकात कर रही है। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

उधर, बताया जाता है कि आम का बगीचा बांकी गांव के एक बड़े किसान का है, जिसे 4 साल की लीज पर नाथनगर भागलपुर के एक व्यापारी ने ले रखा है। आम की रखवाली के लिए करीब आधा दर्जन रखवाले यहां तैनात किए हुए है। अचानक हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। चार की तो बुरी तरह लाठी डंडों से पिटाई की और एक को कनपटी और पेट में गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी रखवाले को इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया है।

इस घटना के पीछे के कारणों को पुलिस अब तक साफ तौर पर नहीं जान सकी है और ना ही किसी अपराधी की शिनाख्त या गिरफ्तारी कर पाई है। तीनों ही वारदात की तहकीकात जारी होने की बात पुलिस बता रही है। लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई है।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version