featuredदेश

वेंकैया नायडू: वेज खाना देख बोले- मेरे घर तो संडे मतलब बिरयानी डे

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मीडियाकर्मियों के लिए लंच का आयोजन किया था। इस मौके पर कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।
वेजिटेरियन खाना देखकर दावत पर पहुंचे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू यह कहते सुने गए कि उनके घर तो संडे मतलब बिरयानी डे होता है। रविवार को ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कश्मीरी गेट से आईटीओ की नई लाइन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही मेट्रो ने पुरानी दिल्ली में भी अपनी पहुंच और भी गहरी कर ली है। इस लाइन पर तीन स्टेशन- दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला हैं। यह नई लाइन वायलेट लाइन का विस्तार है जो फिलहाल फरीदाबाद और आईटीओ के बीच चलती है। यह येलो लाइन के चांदनी चौक और चावड़ी बाजार स्टेशन का बोझ कम करेगी।

इससे पहले 27 मई को दंगा प्रभावित सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जाने पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने उन पर निशाना साधा था। शनिवार को नायडू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी ‘तस्वीर अवसरवादी’ हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, ‘राहुल गांधी तस्वीर खिचवाने के खिंचवाने के तैयार रहते हैं। जहां भी तस्वीर खिंचवाने का मौका होता है वो वहां पहुंच जाते हैं।’ शनिवार को राहुल गांधी को संबंधित अधिकारियों द्वारा सहारनपुर आने के लिए इजाजत नहीं दी गई थी।

बीते शुक्रवार (26 मई, 2017) को उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) आदित्य मिश्रा ने सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से अपील करते हुए कहा था कि दंगा प्रभावित क्षेत्र में कानून व्यवस्था वापस बहाल होने के लिए यहां से दूर रहें। एडीजी मिश्रा ने एएनआई से बात करते हुए कहा था, ‘हमने सभी राजनीतिक पार्टियों से गुजारिश की है कि वे क्षेत्र में शांति बहाल होने तक ना आएं।’

Leave a Reply

Exit mobile version