featuredउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में सपा कार्यकारिणी बैठक जारी, ‌नहीं हुए शामिल मुलायम-शिवपाल

SI News Today

लखनऊ सपा मुख्यालय में सपा की कार्यकारिणी बैठक जारी है, जिसमें कई कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं हुए। हालांकि, इसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में यूपी‌ विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक को सपा की आगे की रणनीति के कारण बेहद अहम माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव के दौरान पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों पर गाज गिर सकती है। इसमें शिवपाल समेत बड़े नेताओं को भी निशाने पर लिया जा सकता है।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है। इससे पहले एक जनवरी को सपा के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह को हटाकर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

उसी अधिवेशन में अमर सिंह को सपा से निष्कासित किया गया था और शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था। अधिवेशन में कार्यकारिणी के पुनर्गठन का अधिकार अखिलेश यादव को सौंपा गया था।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version