featuredदिल्ली

16 साल की कबड्डी खिलाड़ी लड़की के साथ हुआ रेप

दिल्ली में 16 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। व्यक्ति खुद को स्टेडियम अधिकारी बताकर पीड़ित से मिला था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आज पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि छत्रसाल स्टेडियम में वह 30 वर्षीय आरोपी से मिली थी, जिसने खुद को स्टेडियम प्रशासन से होने का दावा किया था। उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि नौ जुलाई को आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पिछले एक सप्ताह से वह इसी सदमे में थी। बहरहाल लड़की आरोपी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकी।

बता दें दिल्ली में रेप का यह पहला मामला नहीं है। 6 जुलाई को पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में 18 साल की एक लड़की से रेप की खबर सामने आई थी। आरोपी ने उसे कार में खींचकर रेप किया। वहीं वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी के दोस्त उसकी पहरेदारी करने में लगे थे। पीड़ित लड़की घरेलू सहायिका है और वो काम करके अपने घर वापस लौट रही थी, तभी उसके पड़ोस वाले घर के आरोपी शख्स ने यह वारदात की। इसके अलावा पंजाब में भी एक कबड्डी खिलाड़ी से रेप की खबर सामने आई थी। साल 2016 अक्टूबर में कबड्डी खिलाड़ी से गैंगरेप के मामले में एक महिला कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार कबड्डी खिलाड़ी से बंदूक दिखाकर रेप किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अवतार सिंह, निर्मल सिंह और शहनाज हैं। पीडि़ता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया था कि वह सर्कल लेवल की कबड्डी खिलाड़ी है और चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। डेढ़ साल पहले वह कलसाना के अवतार सिंह से मिली थी।

Leave a Reply

Exit mobile version