Goshti organized under the leadership of Bahubali Army Party.
उन्नाव इंदिरा नगर में बाहुबली सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 रमेश चंद्र मिश्रा जी के नेतृत्व में एक छोटी सभा का गठन किया गया।जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की यह पार्टी 2020 में ही बनी है। इसको आगे तक ले जायेगी। और 2022 में चुनाव लड़ने की प्रतिक्रिया को लेकर अहम् फैसले को ध्यान में रखते हुए। पूर्ण रूप से आगे पहुचाने का कार्य किया जायेगा, जो कि इसमें हम सभी खरे उतरेगे। साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की हमारी प्राथमिकता पार्टी के उस छोटे से छोटे कार्यकर्त्ता को बढ़ाने में होगी। जो हमारे कंधे से कन्धा मिलाकर साथ चलने का काम करेगी। और एक गरीब जो दर- दर की ठोकरे खाता अपने इंसाफ को मांगता घूमता है। उस गरीब के साथ अन्याय नही होने दिया जायेगा। हमारी पार्टी एक हिंदुत्व और जातिवादी पार्टी नही है। ये वो पार्टी है जो सब को एक साथ लेकर कार्य करने का काम करेगी।
बाहुबली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करते हुए ये भी बताया की हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में आरजक्ताओ और कुरीतियो को कम करना, अन्याय के खिलाप आवाज उठाना है। अगर किसी के साथ अन्याय हुआ तो उसको इंसाफ दिलाने का कार्य हमारी पार्टी करेगी। हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर को देखकर पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेगे और उनके साथ दिन हो या रात डटकर खड़े रहकर कंधे से कन्धा मिलकर चलने का कार्य करेगे। आगे आने वाले उ0प्र0 में चुनाव लड़ने का कार्य हमारी पार्टी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बेरोजगारो को लेकर कहा की हमारे यहाँ नई पीढ़ी का युवा गली-गली में बेरोजगार टहल रहा है। सरकार ने बेरोजगारो से पकोड़ा बेचवाने का कार्य किया है। सरकार को युवा इसका जवाब आने वाले समय में देगा। इस मौके में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 रमेश चन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष जय शंकर अवस्थी, दिलीप पटेल, ज्ञान शुक्ला, अनूप शुक्ला, अंकित मिश्रा, आलोक गुप्ता, ललित यादव, आनंदी परिहार, विशाल प्रजापति, संदीप प्रजापति, चेतन शर्मा, अमित यादव, राकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।