featuredमध्यप्रदेश

जब बीयर के कैन में इस जहरीले सांप ने फंसाया अपना मुंह, देखिये…

सांपों से सबको डर लगता है। कहीं दिख जाएं, तो सिट्टी-पिट्टी गुल कर देते हैं। ये फुर्तीले और जहरीले भी होते हैं। जान की आफत तक कई बन बार जाते हैं। लेकिन अगर सांप की जान पर ही बन आए? सोचिए तब क्या होगा। कौन अपनी हिम्मत दिखाएगा और उसे बचाएगा।

हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में। यहां पर एक सांप ने अपना मुंह बीयर के कैन में फंसा लिया। हुआ यूं था कि यह सांप झाड़ियों के पास था, जहां कुछ कैन पड़े हुए थे। वहीं से गुजरते हुए एक कैन में अपना मुंह गलती से फंसा बैठा।

कैन में मुंह फंसने पर वह काफी देर तक छटपटाया। मुंह निकालने के लिए घंटों जद्दोजहद करता रहा। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। आखिरकार वह हिलते-डुलते हुए झाड़ियों से बाहर सड़क पर आ गया। वहां कुछ लोग भी मौजूद थे। कैन में फंसे सांप की हरकतें देख लोग हैरान रह गए।

जुटी भीड़ में से कई लोग उसका वीडियो बनाने लगे। उन्हीं में से किसी ने वीडियो सोशल मीडिया साइट वॉट्सएप पर शेयर कर दिया। उसके बाद बीयर कैन के फंसे साप के मुंह वाला यह वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि, सांप को बचाने के लिए उस दौरान कोई आगे नहीं आया। वह वैसे ही घंटों उसी कैन में फंसा रहा।

Leave a Reply

Exit mobile version