featuredउत्तर प्रदेशगोण्डा

गोण्डा DM की सख्ती के बावजूद नगरपालिका में वी. के. कंस्ट्रक्शन कर रही अवैध वसूली।

Despite the strictness of Gonda DM, In the Gonda Municipality V. K. Construction doing Illegal recovery.

        

गोण्डा जिला उत्तर प्रदेश के वर्तमान में अवैधानिक कार्यों के लिए सबसे चर्चित जिलों में से एक है। कभी अवैध खनन तो कभी खद्यान्न घोटाले और कई तरह के अपराधों में इस जिले का नाम सर्वोपरि है। और मज़े की बात तो यह है कि इस जिले में खनन माफिया से लेकर खद्यान्न माफिया तक बकायदा जिले में खुले आम घूमकर अपने रसूख का परचम बुलन्द करते हैं। इतना ही नहीं आप अगर इस जिले से संबंधित हैं और आप अवैध खनन, खद्यान्न घोटाला या जबरन वसूली करने की कूबत रखते हैं तो इस जिले के नेता से लेकर अधिकारी तक आपके रसूख को चमकाने में आपकी पूरी मदद करेंगे।

हैरान करने वाली बात तो यह है कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा गोण्डा में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही के उपरांत भी जिले में दबंगों और वसूली भाइयों के हौसले में कोई भी कमी देखने को नहीं मिली है। जिले में अवैध वसूली का एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है, जिसमे गोण्डा जिले के कुछ व्यपारियों का आरोप है कि नगरपालिका गोण्डा से ठेका प्राप्त वी. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के आंड़ में अवैध वसूली का कार्य किया जा रहा है। हमारे सूत्रों द्वारा पड़ताल करने पर हमें यह ज्ञात हुआ की, बी. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ई-टेंडरिंग के माध्यम से नगरपालिका गोण्डा में 20×10 फुट के 84 होर्डिंग और 16 यूनीपोल का ठेका लगभग 8 लाख रुपये में लिया है। शिकायकर्ताओं की माने तो यह ठेका पिछले साल Rs. 3 लाख 24 हज़ार 500 में उठाया गया था, लेकिन इस वर्ष यह ठेका 8 लाख रुपये में वी. के. कंस्ट्रक्शन द्वारा लिया गया है, ठेका इतनी बड़ी राशि मे उठाने की वजह से उसकी भरपाई हेतु कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार विशाल अग्रवाल द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।

शिकायकर्ताओं का यह कहना है कि नगरपालिका के नियमावली में होर्डिंग प्रचार बोर्ड का किराया Rs. 3 वर्ग फुट है, लेकिन विशाल अग्रवाल द्वारा व्यपारियों से लगभग Rs. 5 से Rs. 6 प्रति वर्गफुट की वसूली अवैध रूप से की जा रही है और उनके अंतर्गत ना आने वाले छोटे पोल बोर्ड , रिक्शा प्रचार वाहन से भी अपने रसूख के बल पर जबरन वसूली की जा रही है। हमारे द्वारा फोन से वी. के. कंस्ट्रक्शन के मालिक आलोक शुक्ला से सम्पर्क कर इस जबरन वसूली के बारे में जानकारी ली गयी तो उन्होंने इसको सिरे से नकार दिया है। नाम न बताने की शर्त पर एक व्यापारी द्वारा यह बताया गया कि विशाल अग्रवाल अपने को भाजपा का कार्यकर्ता बता कर अपने रसूख का इस्तेमाल करता है और वह रानीबाजार गोण्डा से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ कर नगर पालिका में सभासद भी चुना गया है।

          

@Pushpen40953031

Leave a Reply

Exit mobile version