featuredउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: महिला टीचर के साथ लिव-इन में रह रही थी 18 साल की बेटी! फिर हुआ ऐसा…

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक लड़की पर टीचर के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय यह लड़की और उसकी महिला टीचर कुछ समय से लिव-इन में रह रही थी। इस बात को लेकर उसके माता-पिता काफी परेशान थे। लड़की के पिता सतीश कुमार ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में इसी साल 28 जनवरी को इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई थी। सतीश (पिता) के मुताबिक, महिला टीचर ने उनकी बेटी को अपने झांसे में ले लिया था और उनकी बेटी उनके मना करने के बावजूद महिला टीचर के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। इस पर पुलिस ने टीचर, छात्रा और उसके घर वालों के बीच समझौता करा दिया था।

38 वर्षीय पुष्पा (लड़की मां) की हत्या उस वक्त हुई, जब वह अपनी बेटी (रश्मि राणा) और महिला टीचर (निशा) के साथ अपने कविनगर स्थित घर पर अकेली थीं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर लड़की और उसकी मां में कहासुनी हो गई। इसके बाद लड़की ने अपनी टीचर के साथ मिलकर मां के सिर पर किसी हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से पुष्पा (मां) बेहोश हो गईं। घटना के वक्त रश्मि के पिता और छोटी बहन घर पर नहीं थे।

रश्मि की छोटी बहन कुछ समय बाद दोपहर में जब घर पर वापस आई तो उसने अपनी मां को लहूलुहान अवस्था में बेहोश पाया। इसके साथ ही उसने अपनी बहन और उसकी टीचर को घर से बाहर जाते देखा। इसके बाद उसने अपने पिता को कॉल करके इस घटना की जानकारी दी। पिता के आने पर पुष्पा (मां) को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपी लड़की के पिता ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। उन्होंने अपनी बेटी और उसकी टीचर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। उधर घटना के बाद से ही छात्रा और टीचर फरार हैं। पुलिस अभी तक इन दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। फिलहाल, मृतक महिला की बेटी और उसकी टीचर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Exit mobile version