featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्यपाल राम नाईक ने कहा- ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की जांच होगी…

मेरठ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने निकाय चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की जांच का आश्वासन दिया। वह आज मेरठ में मेरठ में आइआइएमटी विश्वविद्यालय में साहित्यिक महाकुंभ में शिरकत कर रहे थे।

निकाय चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के समय ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत हुई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को बुलाया था लेकिन बाद में सभी दलों ने शिकायत वापस ले ली थी। इस बार भी जांच होगी। आयोग मामले को देख रहा है।

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि संस्कृत से निकली तमाम भाषाएं आपस मे बहनें हैं। हिंदी सबसे बड़ी बहन है। हिंदी साहित्य को अन्य भाषाओं तक पहुचने की जिम्मेदारी हिंदी साहित्यकारों की है तभी संस्कृति आगे बढ़ती है। साहित्य वही होता है जो पाठक के मन को छू जाए।

जो मन को न छू सके वह साहित्य समाज के लिए ठीक नही। साहित्य अनुभव के आधार पर लिखे जाते हैं। उनमें लिखे भाव जब गलत होते हैं तो लोगों में क्रोध उत्पन्न करता है।

Leave a Reply

Exit mobile version