featuredटेक्नोलॉजी

लेनोवो कंपनी ने लॉन्च किए दमदार लैपटॉप

SI News Today

लैपटॉप बनाने वाली दिग्गज कंपनी लेनोवो ने भारत में अपने नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। इन लैपटॉप्स में एसी 2.2 वाईफाई, टाइप सी यूएसबी और दमदार साउंड जैसे फीचर हैं। लेनोवो ने Yoga 720, Yoga 520, Ideapad 720s, 520s, 320s, Ideapad 520 और 320 को भारत में लॉन्च किया है। लेनोवो योगा 720 और 520 कंपनी के प्रीमियम लैपटॉप हैं। यह कनवर्टेबल लैपटॉप हैं। योगा 720 की कीमत 74,500 रुपये है। इसमें इंटेल का i7 प्रोसेसर दिया गया है। यह काफी पतला है और एल्युमीनियम डिजाइन के साथ आएगा। योगा 520 की कीमत 39,600 रुपये है। जो 1024GB साटा हाइब्रिड स्टोरेज के साथ आता है। यह भी एक कनवर्टेबल लैपटॉप है। दोनों ही लैपटॉप nvidia ग्राफिक कार्ड के साथ आते हैं। योगा 720 में जेबीएल के स्पीकर दिए गए हैं साथ ही डॉल्वी साउंड सिस्टम दिया गया है। वहीं 520 में हार्मन स्पीकर दिए गए हैं।

लेनोवो Ideapad 720s, 520s, 320s अल्ट्राथिन लैपटॉप हैं। इनकी कीमत की बात करें तो 720s की कीमत 74,850 रुपये,  520s की कीमत 47,450 रुपये और  320s की कीमत 34,750 रुपये है। 720s उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो अच्छी पर्फोर्मेंस के साथ एक कम वजन वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं। फीचर्स की बात करें तो यह कीबोर्ड बैकलाइट के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह 8 घंटे का बैटरी बैकअप देगा। इसका वजन मात्र 1.12 किलोग्राम है। इस लैपटॉप में जेबीएल स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एट्म्स दिए गए हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि आईडियापैड  520s और 320s को एंटरटेनमेंट और काम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

लेनोवो 520 और 320 मल्टीमीडियो एंटरटेनमेंट डिवाइस हैं। आईडियापैड 520 की कीमत 42,400 रुपये है और आईडियापैड 320 की कीमत 17,800 रुपये है। दोनों ही डिवाइस अच्छे मल्टीमीडिया फीचर्स के साथ आते हैं। इसमें ग्राफिक कार्ड भी दिया गया है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए आईडियापैड 320 में डॉल्बी एट्म्स साउंड सिस्टम दिया गया है। 320 में हार्मन स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी दोनों ही लैपटॉप के साथ विंडोज 10 होम दे रही है। इसके अलावा दोनों ही लैपटॉप की अच्छी बैटरी लाइफ की गारंटी दे रही है।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version