featuredदुनियादेश

पाक में लापता हुए हजरत निजामुद्दीन के दोनों मौलवी भारत लौटे

पिछले दिनों पाकिस्तान में लापता हुए दिल्ली की जानी-मानी हजरत निजामुद्दीन दरगाह के दो मौलवी आज भारत पहुंच गए हैं।

इससे पहले पाकिस्तान में बुधवार से लापता दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के दो भारतीय सूफी मौलानाओं का पता चला। दोनों कराची में पाए गए। सैयद आसीफ अली निजामी (80) और उनके भतीजे नाजीम अली निजामी दोनों लाहौर के दाता दरबार गये थे जहां वह बुधवार से ही लापता हो गये थे।

दोनों मौलानाओं का पता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद ही संभव हो पाया है। विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तानी अधिकारियों से दोनों भारतीय मौलानाओं का पता लगाने को कहा था। लगातार भारतीय दबाव के कारण उनकी वापसी हुई है।

Leave a Reply

Exit mobile version