featuredदुनिया

कार से झूल मस्ती कर रही थी टॉपलेस महिला, हुआ ऐसा हुई मौत….

SI News Today

रूस में चलती कार से झूलना एक महिला को भारी पड़ा है। खिड़की के बाहर वह टॉपलेस होकर मस्ती करती दिख रही थी। अचानक रास्ते में खंभे की चपेट में आ गई, जिससे चोट लगी। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बची। घटना के वक्त कार में उसका दोस्त उसका वीडियो बना रहा था, जो अब सामने आया है। 22 सेकेंड का यह वीडियो बेहद खतरनाक मालूम पड़ता है। चलती कार में वह टॉपलेस महिला आगे वाली सीट पर होती है। उसने सिर्फ बिकिनी बॉटम पहन रखा होता है। वह खिड़की से बाहर निकल कर झूल रही होती है। कार में इस दौरान उसका दोस्त भी था, जो उसका वीडियो बना रहा था।

वह दोस्त की तरफ देख रही होती है। अचानक उसका सिर रास्ते में एक खंभे से टकरा जाता है और उसे भीषण चोट लगती है। रूसी मीडिया की मानें, तो हादसे के बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

डेली मेल के मुताबिक, 35 साल की महिला की पहचान नतालिया बोरिसोवना बोरोडीना के रूप में हुई। वह मॉस्को की रहने वाली थी और डोमिनिक रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने पहुंची थी। उसका एक बच्चा भी था। कहा जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, तब दोस्त इवाना बोइराचुक उसके साथ था। वही कार में मौज-मस्ती के दौरान उसका वीडियो भी शूट कर रहा था।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version